{"_id":"663ff16d05ef5c241c0db5b4","slug":"five-miscreants-arrested-pistols-and-cartridges-recovered-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-114539-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पांच बदमाश गिरफ्तार, तमंचे और कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पांच बदमाश गिरफ्तार, तमंचे और कारतूस बरामद
विज्ञापन
ललितपुर। जिले के विभिन्न थाना की पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। चार बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस और एक बदमाश के पास तेजधार चाकू बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
कोतवाली महरौनी पुलिस ने 10 मई को ग्राम प्यासा के पास से रामबाबू निवासी ग्राम प्यासा को एक तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। थाना गिरार पुलिस ने रोहिणी नहर की पुलिया के पास से मानसिंह निवासी ग्राम इकौना को तमंचा और दो कारतूस के साथ पकड़ लिया। कोतवाली सदर पुलिस ने गोविंद सागर बांध के पास करन कुशवाहा निवासी मोहल्ला लक्ष्मीपुरा को एक तमंचा व एक कारतूस के साथ, ग्राम खोंखरा तिराहा के पास से नरेंद्र विश्वकर्मा निवासी ग्राम कल्यानपुरा को तमंचा व एक कारतूस के साथ पकड़ा। थाना मदनपुर पुलिस ने ग्राम भौंती के पास से बलवीर सहरिया निवासी ग्राम खैरपुरा को एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया।
13 वारंटियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता
ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना पाली पुलिस ने रविंद्र सिंह निवासी ग्राम बरौदिया, लक्ष्मन निवासी पंडयाना पाली को पकड़ा। थाना बानपुर पुलिस ने अखलेश, घनश्याम निवासी ग्राम कैलगुवां, बहादुर निवासी ग्राम दिदौरा, रामसिंह, रामकुल्ले, बल्लू, छक्की निवासी ग्राम पाह, विजय, अजब सिंह निवासी ग्राम डगराना को गिरफ्तार किया। महरौनी पुलिस ने सुकन निवासी ग्राम खितवांस और भूपेंद्र सिंह निवासी ग्राम पाली को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। गिरफ्तार वारंटियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर जिले की पुलिस वांछित, वारंटियों और बदमाशों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसमें पुलिस ने चार बदमाशों को तमंचा-कारतूस व एक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने 13 वारंटियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। - मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक