फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Five gates of Jamrar Dam opened to quench the thirst of Tikamgarh

Lalitpur News: टीकमगढ़ की प्यास बुझाने को खुले जमरार बांध के पांच गेट

Thu, 13 Jun 2024 04:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Five gates of Jamrar Dam opened to quench the thirst of Tikamgarh
मध्य प्रदेश सीएम को देना पड़ा दखल, 19 दिन के इंतजार के बाद शासन से मिली मंजूरी, पानी न होने से टीकमगढ़ वासियों को झेलना पड़ रहा था पेयजल संकट
विज्ञापन




ललितपुर। 19 दिन लंबे इंतजार के बाद बुधवार रात जमरार बांध के गेट खोलने की इजाजत दे दी गई। रात करीब दस बजे बांध के पांच गेट खोलकर 0.72 एमसीएम पानी छोड़ गया। सिंचाई अफसरों का कहना है कि बृहस्पतिवार सुबह पानी टीकमगढ़ तक पहुंच जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता के बाद बांध के गेट खोलने पर निर्णय हुआ। सिंचाई अफसरों के मुताबिक यह पानी एक माह तक टीकमगढ़ वासियों की प्यास बुझाने के लिए पर्याप्त रहेगा।

जामनी नदी पर स्थित जमरार बांध से मध्य प्रदेश के कुंडेश्वरनगर के पास वरीघाट में पानी पहुंचता है। इससे टीकमगढ़ नगर पालिका को पीने का पानी मिलता है। इस दफा मई माह में जलस्तर कम हो गया। इसके चलते पिछले एक माह से टीकमगढ़ में जबर्दस्त पेयजल संकट छाया है। हालात यह है तीन दिन में सिर्फ एक दिन पीने के पानी की आपूर्ति हो रही है। ऐसे में टीकमगढ़ कलेक्टर ने 24 मई को जामनी बांध से पानी छोड़ने की मांग की लेकिन, जामनी बांध का जल स्तर कम होने से पानी नहीं दिया गया। इसके बाद जमरार बांध से पानी की मांग की गई। मुख्य अभियंता राजेश मिश्र ने दो राज्यों के बीच का मामला होने से पूरा मामला शासन को भेज दिया। इसके बाद से फाइल शासन में ही अटकी हुई थी।
विज्ञापन


इधर, पेयजल संकट बढ़ने पर मप्र मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उप्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पानी की मांग की। इसके बाद शासन स्तर पर खलबली मची। बुधवार शाम सिंचाई अफसरों को पानी छोड़ने के निर्देश दिए गए। बुधवार रात करीब दस बजे जमरार बांध के पांच गेट खोले गए। सिंचाई अभियंताओं के मुताबिक जामनी नदी के जरिये पानी वरीघाट तक जाएगा। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक यह पानी वहां पहुंच जाएगा। इससे एक महीने की जलापूर्ति की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




शासन की मंजूरी के बाद बुधवार रात को ही गेट खोल दिए गए। जितना पानी दिया जा रहा है, उससे टीकमगढ़ पालिका की करीब एक माह की जलापूर्ति की मांग पूरी हो सकेगी।



शीलचंद्र उपाध्याय



अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed