फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   five child scientist selected for state lavel compitition

राज्य स्तर के लिए पांच बाल वैज्ञानिकों का हुआ चयन

Wed, 13 Jan 2021 12:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
five child scientist selected for state lavel compitition
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी में बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रोजेक्ट समझाती छात्रा और - फोटो : LALITPUR
ललितपुर/महरौनी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2020-21 की जनपद स्तरीय दो दिवसीय ऑनलाइन प्रोजेक्ट प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिता मंगलवार को कस्बा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कराई गई। इसमें जूनियर वर्ग से दो और सीनियर वर्ग से तीन बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रतियोगिता में 28 विद्यालयों के 120 बाल वैज्ञानिकों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन

बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं के समाधान से लेकर विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट को तैयार किए थे। साथ ही 15 दिन तक घर- घर जाकर लोगों को जागरूक किया था। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से 48 प्रोजेक्ट और सीनियर वर्ग से 72 प्रोजेक्ट का प्रस्तुतिकरण किया गया। इनमें से 2 जूनियर वर्ग और 3 सीनियर वर्गों के बच्चों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन

बाल वैज्ञानिकों ने अपने लघु शोध पत्र की पीडीएफ और वीडियो ऑनलाइन विषय विशेषज्ञों के सामने प्रस्तुत किया था। निर्णायक मंडल द्वारा लिखित एवं मौखिक मूल्यांकन के आधार पर पांच बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक शैलेंद्र श्रीमाली ने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस सीखने व सिखाने की प्रक्रिया है। इस कार्यक्रम में राजकीय हाईस्कूल थनवारा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महरौनी, सीबी गुप्ता इंटर कॉलेज, वर्णी इंटर कॉलेज ललितपुर, राजकीय हाईस्कूल पूरा बिरधा, नगर पालिका इंटर कॉलेज ललितपुर, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज नाराहट, राजकीय हाईस्कूल बार, सुधा सागर इंटर कॉलेज ललितपुर, रघुवीर सिंह इंटर कॉलेज सजनाम, किसान इंटर कॉलेज बिरधा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तालबेहट समेत 28 विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed