फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   FIR will be at Raipur Kotedar

रायपुर के कोटेदार पर होगी एफआईआर

Sun, 08 May 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
FIR will be at Raipur Kotedar
commesner tour, lalitpur news - फोटो : amar ujala
बार/ बांसी/ ललितपुर। मंडलायुक्त ने ब्लाक जखौरा एवं बार के ग्रामों का भ्रमण कर जनता की समस्याएं सुनीं। उनका फोकस राशन और पेयजल पर रहा। उन्होंने समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों कीद शिकायत पर ग्राम रायपुर के कोटेदार पर एफआईआर के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शनिवार को मंडलायुक्त के राममोहन राव सबसे पहले बांसी पहुंचे, उन्होंने लोगों से मुलाकात कर पानी की आपूर्ति के संबंध में पूछताछ की। बांसी वासियों ने बताया कि पानी की आपूर्ति हो तो रही है, यदि टैंकरों की संख्या और बढ़ा दी जाए तो समस्या का समाधान हो जाएगा। आयुक्त ने जल संस्थान के अधिकारियों को बांसी के लिए दो टैंकर और बढ़ाने के निर्देश दिए। एडीएम मिथलेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि पेयजल समस्या के समाधान के लिए 01576-27220 पर फोन करके सूचना दें।
विज्ञापन


आयुक्त ने जिला पूर्ति अधिकारी डीएस राम को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के बचे हुए राशनकार्ड के आवेदन पत्रों को फीड करने के निर्देश दिए। जखौरा मार्ग पर भ्रमण करते हुए उन्होंने ग्राम मुहारा में सड़क के किनारे ड्राई हैंडपंप को देखा तथा जल संस्थान के अधिकारियों को रीबोर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जखौरा ब्लाक के ग्राम रायपुर में चौपाल लगाई, जहां ग्रामवासियों द्वारा कोटेदार द्वारा राशन न वितरण की शिकायत की। आयुक्त ने कोटेदार को पुलिस के हवाले करते हुए कोटा निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि जिला पूर्ति अधिकारी अपने स्तर से जांच कराकर दोषी पाए जाने पर कोटेदार के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराएं। स्वच्छ शौचालय के समीक्षा के दौरान पाया गया कि ग्राम सभा में एक भी शौचालय नहीं है। इस पर उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि वह 200 शौचालयों का प्रस्ताव तैयार कर शौचालय बनाना सुनिश्चित करें।

 इसके बाद उन्होंने ग्राम पिपरा का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान लेखपाल के नहीं आने पर उसके विरुद्ध चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। मुहल्ला खुशी के निवासियों द्वारा हैंडपंप स्थापित करने को कहा जिस पर उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए। इसके बाद वह ग्राम छिपाई पहुंचे, जहां पर उन्होंने सड़क के किनारे चल रहे प्राइवेट चिकित्सक के क्लीनिक को चेक किया। ग्राम के 22 हैंडपंप में से 03 क्रियाशील मिले। 

इसके बाद वह बार ब्लाक के ग्राम भैलोनी लोध पहुंचे, जहां पर उन्होंने प्राथमिक विद्यालय भैलोनीलोध में आयोजित चौपाल में समस्याएं सुनी। बताया गया कि ग्रामसभा में कुल 45 हैंडपंप में से 05 क्रियाशील हैं। टैंकर द्वारा की जा रही सप्लाई के बारे में बताया गया कि एक टैंकर द्वारा 06 चक्कर लगाकर पानी की आपूर्ति कर रहा है। उन्होंने चक्करों को बढ़ाकर 10 चक्कर करने को कहा।


पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में उनके संज्ञान में लाया गया कि शहर में कई ऐसे कुएं हैं, जिन पर लोगों ने कब्जा कर रखा हैै। इस पर उन्होंने अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी को निर्देश दिए कि सभी कूपों को चिह्नित कर कब्जा हटवाएं। इस अवसर पर सीडीओ प्रवीण कुमार लक्षकार, एसडीएम रमेश चंद्र, तहसीलदार ललितपुर अवधेश निगम, तहसीलदार तालबेहट प्रीति जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed