फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Final voter list of municipal elections will be released on April first in lalitpur

UP Nikay Chunav: एक अप्रैल को जारी होगी निकाय चुनाव की अंतिम मतदाता सूची, नए सिरे से रणनीति बनाने में जुटे दल

Fri, 10 Mar 2023 11:41 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 10 Mar 2023 11:41 PM IST
सार

सरकार द्वारा आरक्षण के पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। एकबार फिर से जनपद में चुनावी सरगर्मी शुरू हो गई है। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो जनपद में सीटों के आरक्षण में कोई विशेष बदलाव आने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
Final voter list of municipal elections will be released on April first in lalitpur
यूपी निकाय चुनाव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

निकाय चुनाव को लेकर आयोग के निर्देश पर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य ललितुपर में प्रारंभ कर दिया गया है। प्रशासनिक तैयारियों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। एक अप्रैल को निकाय चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।

विज्ञापन


सरकार द्वारा आरक्षण के पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। एकबार फिर से जनपद में चुनावी सरगर्मी शुरू हो गई है। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो जनपद में सीटों के आरक्षण में कोई विशेष बदलाव आने की संभावना नहीं है। वार्ड आरक्षण में स्थिति कुछ बदलने के आसार हैं। लेकिन, अध्यक्ष पदों को लेकर सरकार द्वारा नामित कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार ही बदलाव होगा। निकाय चुनाव के लिए नए सिरे से मतदाता सूची प्रकाशन की तैयारी की जा रही है। एक अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। इसके पहले अनुमान लगाया जा रहा है कि शासन द्वारा आरक्षण प्रक्रिया को पूूर्ण कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

राजनीतिक दल नए सिरे से रणनीति बनाने में जुटे
निकाय चुनाव की सुगबुगाहट एक बार फिर से शुरू होने पर राजनीतिक दल अपनी पुरानी रणनीति में बदलाव करते हुए नए सिरे से रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इसके लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया है। वहीं, अध्यक्ष व पार्षद पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों ने भी पार्टी में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

वार्डवार निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन जारी
नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत तालबेहट, महरौनी एवं पाली की वार्डवार निर्वाचक नामावली के आलेख्य का प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया। अब नामावली में नाम जुड़वाने, संशोधित कराना, दावा या आपत्ति निर्धारित प्रपत्र में 11 से 17 मार्च तक दोपहर तीन बजे तक ली जाएंगी। निर्वाचक नामावली को नगर पालिका परिषद व तीनों नगर पंचायत क्षेत्रों सहित मतदान केंद्रों पर निरीक्षण के लिए उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन

नगर पालिका और नगर पंचायतों में मतदाता
निकाय का नाम वार्ड मतदान केंद्र मतदेय स्थल पुरुष वोटर महिला वोटर योग
नपाप ललितपुर 26 49 136 67188 61770 128958
नपा तालबेहट 12 05 13 6264 5777 12041
नपा महरौनी 13 06 14 6866 6765 13631
नपा पाली 10 04 10 4175 3822 7997
योग 61 64 173 84493 78134 162627

नगर निकाय चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। वर्तमान में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। एक अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। -गुलशन कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed