{"_id":"680fd2d841eeb01767026eea","slug":"final-location-survey-of-chanderi-railway-line-begins-lalitpur-news-c-11-jhs1008-542968-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चंदेरी रेल लाइन का फाइनल लोकेशन सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चंदेरी रेल लाइन का फाइनल लोकेशन सर्वे शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। चंदेरी रेल लाइन का फाइनल लोकेशन सर्वे प्रारंभ कर दिया गया है। इसके जरिये ललितपुर को चंदेरी से जोड़ा जाएगा। आगे यह मार्ग सीधे कोटा से जुड़ेगा।
चंदेरी के रास्ते पिपरई गांव एवं ललितपुर को जोड़ने वाली 80 किलोमीटर रेल लाइन के निर्माण के लिए रेल मंत्रालय ने 26 नवंबर 2024 को फाइनल लोकेशन सर्वे करने का आदेश जारी किया था। पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय जबलपुर एवं भोपाल रेल मंडल द्वारा निविदा प्रक्रिया प्रारंभ करने की तैयारी चल रही है। अंतिम सर्वे के बाद डीपीआर आदि बनाकर रेल मंत्रालय को प्रस्तुत किया जाएगा। इसके पश्चात बजट की राशि स्वीकृति होते ही रेल लाइन का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
विद्यार्थियों को होगी सुविधा : जनपद से अधिकांश विद्यार्थी कोटा में शिक्षण कार्य के लिए जाते हैं। जिले से कोई भी सीधी ट्रेन कोटा के लिए नहीं है। इस रेल मार्ग से विद्यार्थियों व उनके परिजन को आवागमन में सुविधा होगी।
संस्कृति का होगा आदान-प्रदान : इस नए रेल मार्ग से दो राज्यों का ही नहीं बल्कि दो संस्कृतियों का भी समावेश होगा। राजस्थान का वैभव देखने आने वाले पर्यटक बुंदेलखंड का प्राकृतिक साैंदर्य देखने के लिए सीधे आ सकेंगे।
-- -- -- -- --
वर्षों से लंबित चंदेरी रेल लाइन परियोजना को गति दी जा रही है। पर्यटन के अलावा राजस्थान का सीधे तौर पर बुंदेलखंड से जुड़ाव होगा।
-रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक।
-- -- --
नोट- खबर में रेलवे अधिकारी का वर्जन मांगा गया है।