फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fifteen million spent in vain

डेढ़ करोड़ खर्च, नतीजा सिफर

Fri, 05 Feb 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Fifteen million spent in vain
ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन लंबे समय बाद भी निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं। स्थिति यह है कि पोस्टमार्टम हाउस और मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का काम पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय पुराना होने और जगह की कमी को देखते हुए नए सीएमओ कार्यालय निर्माण के लिए एक अप्रैल 2011 को मंजूरी दी गई। कार्यालय निर्माण के लिए 1.51 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। इसमें से 1.49 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन काम 80 फीसदी हो पाया है।
विज्ञापन


अधिकारियों की मानें तो नये कार्यालय के भवन में तमाम खामियां हैं, जिन्हें दूर करने के लिए कार्यदायी संस्था को लिखा गया है। कमियां दूर होने के बाद ही कार्यालय को नए भवन में स्थानांतरित किया जा सकेगा। इसी तरह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार, मड़ावरा व तालबेहट में 30-30 पलंग का प्रसवोत्तर वार्ड तैयार किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचसी बार व मड़ावरा में तैयार होने वाले वार्ड के लिए कुल 5.60 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। वहीं, पीएचसी तालबेहट में तैयार होने वाले वार्ड के लिए 2.94  करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। तीनों कामों को 17 मार्च 2014 को मंजूरी दी गई थी, इन कामों को समाप्त करने का समय 31 मार्च 2016 है, लेकिन वर्तमान  स्थिति को देखते हुए समय से काम समाप्त होने की उम्मीद नहीं है।

पोस्टमार्टम हाउस पड़ा है अधूरा
वर्तमान में संचालित पोस्टमार्टम हाउस के बीच बस्ती में होने के कारण लंबे समय से नए पोस्टमार्टम हाउस बनाए जाने की मांग की जा रही थी। इसी मांग को देखते हुए सिद्दन रोड के पास नये पोस्टमार्टम हाउस को बनाए जाने की मंजूरी दी गई थी।

पोस्टमार्टम के लिए 47.48 लाख रुपये का बजट जारी किया गया था। इसमें से करीब 38 लाख रुपये खर्च कर दिए गए, लेकिन अभी भी निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। लंबे समय से काम बंद होने के कारण अधूरे निर्माण कार्य को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किया जा रहा है और भवन के अंदर असामाजिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है।

बजट खपाने को बेमतलब के काम मंजूर
वित्तीय वर्ष की समाप्ति करीब होते ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई गैर जरूरी कार्यों को मंजूरी दे दी गई है। जिला अस्पताल में इमरजेंसी कक्ष के आगे से बनी हुई गैलरी को तोड़कर फिर से निर्माण कराया जा रहा है। जब से इस गैलरी का निर्माण हुआ है, कभी उसका उपयोग नहीं किया गया।


कुछ दिन पहले ही इस गैलरी को तोड़कर फिर से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस निर्माण कार्य की गुुणवत्ता देखी जा सकती है। अस्पताल  प्रशासन इस निर्माण कार्य पर कुछ भी बोलने से बच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed