{"_id":"66e1d15b51fe9e53a10f93ce","slug":"fields-and-houses-submerged-in-water-of-jamni-river-heavy-rains-in-lalitpur-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हे भगवान...कुछ तो रहम करो: घर-खेत सब पानी में डूबे, किसानों की फसलों को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हे भगवान...कुछ तो रहम करो: घर-खेत सब पानी में डूबे, किसानों की फसलों को भारी नुकसान
Wed, 11 Sep 2024 10:50 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 11 Sep 2024 10:50 PM IST
सार
ललितपुर में भारी बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। खेतों में जामनी नदी का पानी भर गया है और किसान पानी में डूबी फसल को निकालने में जुटे हैं।
विज्ञापन
पानी में डूबे घर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जामनी बांध के गेट खुलने से नदी पूरे उफान पर बहने लगी। इससे नदी किनारे स्थित खेतों में पानी गया। हालत यह हो गई कि किसानों के खेतों में खड़ी उड़द और मूंग की फसल जल मग्न हो गई।
विज्ञापन
ग्राम भौंटा क्षेत्र के किसान नदी के पानी में डूबे खेतों में पहुंचे और अपने खेतों में खड़ी फसल को किसी प्रकार उठाकर बाहर निकालने में जुट गए। वहीं ग्राम वारचौन का ग्राम सचिवालय में 2-3 फुट तक पानी भर गया।
विज्ञापन