फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fever control to water store

बीमारियां पर नियंत्रण को रोका जाएगा जलभराव

Sat, 11 Jul 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fever control to water store
ललितपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद में कालाजार, चिकिनगुनिया एवं डेंगू जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए किसी भी स्थान पर जलभराव न होने दिया जाएगा। इसके लिए सर्विलेंस अभियान की कार्ययोजना तैयार कर जनपद स्तर पर लागू कर दी गई है। इसके तहत सर्वे करने वाली टीम प्रत्येक घर में जाकर लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है। न्याय पंचायत स्तर पर प्रत्येक ग्राम में दस-दस सफाईकर्मियों की टीम तैयार की गई है। शहरी क्षेत्र में अभियान चलाकर सफाई कराई जा रही है। तालबेहट में एल-1 अस्पताल में 30 बेड की व्यवस्था की गई है। यह बात कमिश्नर ने जनप्रतिनिधियों की बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन

अब कोविड मरीजों को तालबेहट एल-1 अस्पताल में ही उपचारित किया जाएगा। जिले में तीन क्वारंटीन सेंटर (बिरधा, जखौरा एवं रौड़ा में) बनाए गए हैं। जनपद के आपूर्ति बाधित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति की जा रही है। प्रत्येक ग्राम सभा द्वारा ग्राम स्तर पर एक पल्स ऑक्सीमीटर एवं एक थर्मल स्कैनर आशाओं को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन द्वारा अब तक एक लाख फेस मास्क नि:शुल्क वितरित किए जा चुके हैं। ग्राम समूह की महिलाओं द्वारा तैयार मास्क ग्रामीण परिवारों के कमाऊ सदस्य को वितरित किए जाएंगे। जनपद में अब तक कोरोना के पॉजिटिव मामले आने के बाद उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष तालबेहट मुक्ता सोनी व महरौनी कृष्णा सिंह ने बताया कि नगर पंचायत में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश जैन ने सुझाव दिया कि सार्वजनिक स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन की निगरानी ड्रोन के माध्यम से कराई जाए। नगर अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि जनपद में पिछले दो सप्ताह से कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है। मुख्य बाजारों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए। राज्यमंत्री प्रतिनिध चंद्रशेखर पंथ ने कहा कि प्रत्येक दो दिन की अवधि में वृहद सैनीटाइजेशन का कार्य कराया जाए। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष जयश्री खटीक ने कहा कि जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में वृहद स्तर पर सैनीटाइजेशन का कार्य कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने कहा कि गांव में तैनात सफाईकर्मचारियों के कार्यों की निगरानी की जाए। व्यापार मंडल दुकानदारों को मास्क लगाने को प्रेरित करें। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed