फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fertilizer distribution, 4500 metric ton supply soon

दो दिन में आएगा 4500 मीट्रिक टन खाद, किल्लत से निजात मिलने की उम्मीद

Wed, 27 Oct 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
fertilizer distribution, 4500 metric ton supply soon
khajoor baag.jpeg - फोटो : khajoor baag.jpeg
ललितपुर। जिले में बढ़ती उर्वरकता की मांग के चलते वर्तमान में एक हजार मीट्रिक टन खाद का वितरण किया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि दो दिन में यहां पर दो रैक आ रहीं है। इनमें 27 अक्तूबर को आ रही रैक में 1900 और 28 अक्तूबर को 2600 मीट्रिक टन खाद आ रही है, जिससे किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन

बारिश से रबी की फसल की बुवाई के लिए डीएपी की मांग अधिक बढ़ गई है। स्थिति यह है कि किसान खाद की किल्लत से काफी परेशान है। कई किसान तो रात्रि में ही दुकानों पर आकर डेरा डाल लेते हैं, और दुकान खुलने का इंतजार करते हैं। इसके बाद भी खाद न मिलने पर आक्रोशित किसान आयदिन सड़कों पर जाम लगा रहे हैं। पुलिस व प्रशासन तक को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करना पड़ रही है। कई बार तो किसानों को मनाने में प्रशासन तक का पसीना छूट जाता है।
विज्ञापन

रबी फसलों की बुवाई को बढ़ती मांग के चलते जिला प्रशासन ने खाद की डिमांड लगा दी है, अब मांग के सापेक्ष खाद आने पर किसानों की डीएपी की किल्लत खत्म होने की उम्मीद है। विभागीय अधिकारी ने बताया कि यहां पर खाद की पूर्ति के लिए झांसी से एक हजार मीट्रिक टन खाद ली है, जो जल्द ही उठवाई जा रही है। इसके अलावा दो डीएपी की रैक आना तय हो गया है। इनमें एक रैक 27 अक्तूबर को 19 सौ मीट्रिक टन की आ रही है। साथ ही दूसरी रैक 28 अक्टूबर को 2600 मीट्रिक टन की आ रही है। वहीं एक 2600 मीट्रिक टन की रैक की तैयारी चल रही है। इससे खाद की किल्लत अब पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दो दिन में आएंगी रैक
जिले में रबी की बुवाई को लेकर बढ़ी डीएपी की मांग को लेकर दो रैक मंगाई गईं है, जो दो दिन में आ रही हैं। इनमें एक 1900 मीट्रिक टन की 27 अक्तूबर को और 2600 मीट्रिक टन की 28 अक्तूबर को आ रही है। इसके अलावा झांसी गोदाम से भी एक हजार मीट्रिक टन लिया है। 2600 सौ मीट्रिक टन की डिमांड लगा दी है।
- राजीव कुमार भारती
जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed