फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fertilizer crisis, farmer protest, road jam

खाद के लिए किसानों ने फिर सड़क जाम की

Sun, 28 Nov 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
fertilizer crisis, farmer protest, road jam
कैप्सन - सड़क जाम कर नारे बाजी करते किसान 7 - मौके पर मौजूद पुलिस 8 - मृतक के पुत्र से जानकारी करती पुल? - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। शनिवार को खाद न मिलने से आक्रोशित किसानों ने तालबेहट स्टेशन रोड पर सड़क जाम कर दी। मौके पर गई पुलिस ने किसानों को समझाकर किसी तरह जाम खुलवाया।
विज्ञापन

ललितपुर और तालबेहट में जहां प्रशासन और जनप्रतिनिधि पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध होने के दावे कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सैकड़ों की संख्या में किसान खाद के लिए दुकानों एवं समितियों के बाहर लाइन में लग कर महंगे दामों पर खाद लेने को मजबूर हैं। वहीं क्षेत्र के कई किसान खाद न मिलने से निराश हैं।
विज्ञापन

शनिवार को स्टेशन रोड पर एग्रो की एक दुकान पर डीएपी आने के बाद सुबह से ही दुकान के बाहर सैकड़ों की संख्या में किसान जुट गए थे। सुबह से पुलिस एवं कृषि विभाग के जिम्मेदारों की मौजूदगी में खाद का वितरण हुआ। किसानों की भीड़ और हंगामे को देेखते हुए दुकानदार ने शाम को खाद का विक्रय बंद कर दिया। इसके विरोध में किसानों ने सड़क जाम कर दी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता मौके पर गए और स्थिति को संभाला। किसानों के हंगामे को देखते हुए बाद में तहसीलदार के देखरेख में खाद का वितरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान की मौत पर हंगामा, बेटा बोला-खाद न मिलने से परेशान थे पिता
तालबेहट। थाना जखौरा के अंतर्गत सीएचसी में एक किसान की मौत के बाद लोगों ने हंगामा किया। सुबह ग्राम जखौरा मजरा नदी मोहल्ला निवासी किसान कपूर सिंह (45) पुत्र हरलाल की हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे किसानों ने खाद न मिलने से कपूर सिंह की मौत का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर गई पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक के पुत्र मनोज ने बताया कि उसके पिता तीन दिन से खाद के लिए परेशान थे। इसी चिंता के चलते उनकी मौत हो गई। मृतक के एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।

क्षेत्र में खाद की कोई कमी नहीं है। जखौरा के किसान की मृत्यु प्रथम दृष्टया स्वाभाविक बताई गई है। पोस्टमार्टम आने पर हकीकत सामने आ जाएगी।
एसपी सिंह, उपजिलाधिकारी तालबेहट

कैप्सन - सड़क जाम कर नारे बाजी करते किसान 7 - मौके पर मौजूद पुलिस 8 - मृतक के पुत्र से जानकारी करती पुल?

कैप्सन - सड़क जाम कर नारे बाजी करते किसान 7 - मौके पर मौजूद पुलिस 8 - मृतक के पुत्र से जानकारी करती पुल?- फोटो : TALDEHATE

कैप्सन -खाद के लिए लाइन में लगे किसान

कैप्सन -खाद के लिए लाइन में लगे किसान- फोटो : TALDEHATE

कैप्सन - सड़क जाम कर नारे बाजी करते किसान 7 - मौके पर मौजूद पुलिस 8 - मृतक के पुत्र से जानकारी करती पुल?

कैप्सन - सड़क जाम कर नारे बाजी करते किसान 7 - मौके पर मौजूद पुलिस 8 - मृतक के पुत्र से जानकारी करती पुल?- फोटो : TALDEHATE

कैप्सन - सड़क जाम कर नारे बाजी करते किसान 7 - मौके पर मौजूद पुलिस 8 - मृतक के पुत्र से जानकारी करती पुल?

कैप्सन - सड़क जाम कर नारे बाजी करते किसान 7 - मौके पर मौजूद पुलिस 8 - मृतक के पुत्र से जानकारी करती पुल?- फोटो : TALDEHATE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed