फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fertilizer blackmarketing, farmer protest

खाद की कालाबाजारी के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

Wed, 20 Oct 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
fertilizer blackmarketing, farmer protest
ललितपुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) और भानु गुट के बैनर तले किसानों ने खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग करते हुए मंगलवार को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने कहा कि यदि प्रशासन ने खाद की कालाबाजारी न रोकी तो आंदोलन उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव ने कहा कि जिले में बारिश होने के बाद एक साथ बुवाई हो रही है। इसे देखकर खाद विक्रेताओं ने खाद की कमी बताते हुए दिन में दुकानें बंद कर दी और रात में 150 रुपये से 200 रुपये तक अधिक लेकर खाद बेची जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ दुकानदार पड़ोसी जनपदों में भी खाद की बिक्री कर रहे हैं उसे तत्काल रोका जाए। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह, पहाड़ सिंह यादव व अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, भारतीय किसान यूनियन भानु के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं एवं खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय को सौंपा। जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि बारिश से किसानों के सिंचाई के लिए डीजल खरीदने से राहत मिली है लेकिन उन्हें अब खाद संकट झेलना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि व्यापारियों ने खाद का स्टॉक अपने निजी अन्य गोदामों में कर लिया है और अधिक रेट पर कालाबाजारी करते हुए महंगी खाद दे रहे हैं। इससे किसान इधर से उधर भटक रहा है। यदि खाद की उपलब्धता नहीं हुई तो किसानों को आत्महत्या जैसे कदम उठाने पड़ेंगे। किसान वर्तमान में बहुत परेशान है। ऐसी स्थिति में व्यापारियों से एवं सरकारी गोदामों से खाद दिलाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर भानसिंह, भगवत सिंह बैस, गोपीलाल, शैलेंद्र सिंह, हरदयाल, सुरेंद्र सिंह, कोमल, भूपेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, राकेश, अरविंद सिंह, कुंजन सिंह, भगीरथ, महेश के अलावा ग्राम तेरा, खोखरा, गदयाने, कचनोंदा, खिरिया, छतारा, बिरारी, ककरूबा बगोनी आदि के किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed