{"_id":"652ad49bcf209781aa070574","slug":"female-kshetra-panchayat-member-died-under-suspicious-circumstances-family-members-said-died-due-to-illness-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-4797-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत, परिजन बोले - बीमारी से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत, परिजन बोले - बीमारी से गई जान
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली अंतर्गत जखौरा ब्लॉक के ग्राम घटवार निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी (30) को उसके परिजन शुक्रवार की रात को अचेतावस्था में जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने महिला के शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में मृतका के पति अमरचंद्र ने बताया कि एक सितंबर को लक्ष्मी का प्रसव हुआ था। जिसमें उसने एक पुत्र को जन्म दिया था। इसके करीब 15 दिन बाद वह बीमार रहने लगी थी। जिसका इलाज करवाया गया। इसके बाद भी जब सुधार नहीं हुआ तो जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां करीब आठ दिन भर्ती रहने के बाद हालत में सुधार होने पर शुक्रवार की सुबह लक्ष्मी को जिला अस्पताल से घर ले गए थे। रात करीब दस बजे लक्ष्मी की अचानक फिर से हालत बिगड़ी और वह अचेत हो गई। आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने लक्ष्मी के शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के छह पुत्रियां और एक डेढ माह का पुत्र है। मृतका के पति ने बीमारी के चलते लक्ष्मी की मौत होना बताया है। संवाद
-- -- -- -
विज्ञापन