फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Felicitation ceremony will be held in schools with more than 232 enrollments.

Lalitpur News: 232 से अधिक नामांकन वाले विद्यालयों में होगा सम्मान समारोह

Tue, 03 Mar 2026 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Felicitation ceremony will be held in schools with more than 232 enrollments.
छात्र-छात्राओं सहित अभिभावकों को किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में 232 से अधिक छात्रांकन वाले विद्यालयों में सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। इसमें उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले, सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले और खेलकूद सहित सांस्कृतिक गतिविधियों में श्रेष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
जनपद में 1357 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 866 प्राथमिक, 320 जूनियर हाईस्कूल और 171 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में 1.40 लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। बच्चों को सुदृढ़ शिक्षा मिल सके, इसके लिए शासन की ओर से तमाम गतिविधियां चलाई जा रही हैं। अब विद्यालयों के बच्चों में प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए शासन के निर्देश पर पीएमश्री विद्यालयों को छोड़कर ऐसे विद्यालय जहां का नामांकन 232 से अधिक है, में सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। जिले में ऐसे 63 विद्यालय चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

इन विद्यालयों में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले छात्र, सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले और खेलकूद सहित सांस्कृतिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ छात्रों के अभिभावकों और संबंधित विद्यालय प्रबंधन समिति के ऐसे सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा, जिनके द्वारा प्रतिमाह होने वाली एसएमसी बैठक में प्रतिभाग किया गया है। विद्यालयों में होने वाले सम्मान समारोह कार्यक्रम को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि शासन के पत्र के क्रम में ऐसे विद्यालयों में कार्यक्रम कराए जाने के लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed