फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Feedng fast transfer of teachers who

ट्रांसफर पाने वाले शिक्षकों की फीडंग तेज

Mon, 12 Dec 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Dec 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
 Feedng fast transfer of teachers who
school, lalitpur news - फोटो : demo
बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षकों के स्थानांतरण से प्रभावित हुए निर्वाचन केेे कार्य को पूरा करने के लिए जुट गया है। बीएसए ने अवकाश के बाद अपनी उपस्थिति में शिक्षकों की फीडिंग का कार्य कराया।
विज्ञापन

बीते दिनों में शिक्षकों के समायोजन/स्थानांतरण की प्रक्रिया अपनाई गई। इस दौरान पारस्परिक सहमति से 430 शिक्षकों के तबादले किए गए। जिससे निर्वाचन आयोग की पूर्व से चल रही फीडिंग के काम में बाधा आई। जिन शिक्षकों के स्थानांतरण हुए, उनके तैनाती स्थल बदल गए। बीएसए संतोष कुमार राय ने दुरुस्त कराने के लिए अवकाश के दिन की भी परवाह नहीं की। उन्होंने पूरे दिन कार्यालय में बैठकर स्थानांतरित शिक्षकों के बैंक खाता संख्या, वोटर कार्ड संख्या, तैनाती स्थल की फीडिंग कराई। जिन शिक्षकों के एकाउंट नंबर उपलब्ध नहीं थे, उनकी सूचनाएं फोन के माध्यम से जुटाई गई। इस कार्य में खंड शिक्षा अधिकारी एनएल शर्मा व आरके पुरोहित ने भी मदद की। सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग के डाटा के फ्रीज किए जाने के आसार हैं। पूर्व में निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर शिक्षकों के डाटा की चल रही फीडिंग को स्थानांतरण प्रक्रिया में सबसे बड़ी बाधा माना जा रहा था। लेकिन, जिलास्तरीय कमेटी ने बीच का रास्ता ढूंढ निकाला। स्थानांतरण प्रक्रिया पूर्ण होने से शिक्षक खुश हैं। वहीं, निर्वाचन के लिए चल रही फीडिंग कार्य पूर्ण होने से बीएसए भी संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन


वेतन से पहले मिला तबादला
बीते माहों में पंद्रह हजार व सोलह शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया अपनाई गई थी। इनमें तमाम शिक्षक अपनी पहला वेतन नहीं पा सके हैं। लेकिन, विभाग ने उन्हें तबादले की सौगात दे दी है। बीएसए संतोष कुमार राय का कहना है कि परिवीक्षा अवधि में कर्मचारी को स्थानांतरण दिया जा सकता है। इसमें कुछ गलत नहीं है। जिन शिक्षकों ने म्यूचुअल स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था, उन सभी के तबादले कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed