फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fdi policy violation not tolerated

एफडीआई नीति का उल्लंघन करने वालों पर हो कार्रवाई

Wed, 16 Dec 2020 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
fdi policy violation not tolerated
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। इसमें ऑनलाइन ट्रेडिंग/ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा एफडीआई (फॉरेन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट) नीति और अन्य कानूनों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि पूरे देश के खुदरा व्यापार को खत्म करने की साजिश की जा रही है। विदेशी ई कंपनियों ने अपने असीमित संसाधनों के बल पर सरकार की एफडीआई नीति और संबंधित कानूनों का उल्लंघन शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, देश के रिटेल व्यापार पर अपना एकाधिकार बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। ई कॉमर्स कंपनियां किसी न किसी बहाने से कानून से बचती रही हैं। उन्होंने व्यापार में लोकल फॉर वोकल और आत्मनिर्भर भारत अभियान को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कदम उठाने, ई कॉमर्स नीति को तुरंत घोषित करने एवं विसंगतियों को दूर करने की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र कडंकी, जिला महामंत्री अज्जू बाबा, मंडल अध्यक्ष अजय जैन, नगर अध्यक्ष संजय रसिया, नगर महामंत्री गिरीश पाठक सोनू, स्वदेश अग्रवाल डब्बू, युवा जिलाध्यक्ष सानू बाबा, भगत सिंह राठौर, राजेश दुबे, आईटी सेल जिलाध्यक्ष नूतन राज सक्सेना, मंगू पहलवान, अभिषेक मुच्छल, अज्जू जैन, महेश अनौरा, बबली डोगरा, विनय सतभैया, बंटी, भागचंद राजकमल, मनीष जैन, रविंद्र मोदी, श्रीकांत करौलिया, राजेश बल्ली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed