फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Father going to invite daughter's wedding dies in accident

Lalitpur News: बेटी की शादी का निमंत्रण देने जा रहे पिता की हादसे में मौत

Mon, 24 Apr 2023 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Father going to invite daughter's wedding dies in accident
झांसी/ललितपुर। दस दिन बाद होने वाली बेटी की शादी का न्योता देने जा रहे बुजुर्ग पिता की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

ललितपुर के लेडियापुरा निवासी रमेश रजक (65) की छोटी बेटी सविता की चार मई को शादी है। वह बेटी की शादी के निमंत्रण कार्ड बांट रहे थे। शनिवार को रमेश अपनी पत्नी रामवती के साथ गढियाना गांव में स्थित अपनी ससुराल भात देने जा रहे थे। रास्ते में पड़ने वाले रजवारा गांव में उनकी बहन रहती है। इस पर उन्होंने रजवारा गांव में बस रुकवाई और सड़क के पास ही रहने वाली बहन के घर निमंत्रण देने के लिए उतरे।
विज्ञापन

इसी दरम्यान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें तुरंत ललितपुर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां बीती रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी की खुशियों को लगा ग्रहण, छाया मातम
झांसी। मृतक रजक के चार बेटियां और एक बेटा है। वे अपनी चार संतानों की शादी कर चुके हैं। सबसे छोटी बेटी सविता की शादी बरदी गांव में तय हुई थी। चार मई को शादी होनी है। पिता खुशी-खुशी बेटी की शादियों की तैयारियों में जुटे हुए थे। लेकिन, इसी बीच हादसे का शिकार हो गए। इससे परिवार की खुशियों में ग्रहण लग गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सबसे बुरा हाल मृतक की बुजुर्ग मां का बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed