फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   father blame son murder

पिता ने लगाए पुत्र की हत्या के आरोप

Sat, 16 Jan 2021 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
father blame son murder
police station.jpg - फोटो : police station.jpg
ललितपुर। थाना तालबेहट के अंतर्गत ग्राम जमालपुर के पास हाईवे पर क्षत-विक्षत मिले शव के मामले में मृतक के पिता ने हत्या के आरोप लगाए हैं। पिता के अनुसार उसके पुत्र को फोन करके बुलाया गया था। दूसरे दिन उसके पुत्र का शव जमालपुर के पास क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन

ग्राम सेरवांसकलां निवासी वीरू (18) पुत्र मांगीलाल 13 जनवरी की शाम को तेरई फाटक जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके साथ चचेरा भाई अनिल भी था। अनिल रात में घर वापस आ गया, लेकिन वीरू देर रात तक नहीं लौटा। 14 जनवरी को सुबह उसका शव जमालपुर के पास हाईवे पर क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने पहचान के लिए आसपास के लोगों को फोटो भेजी थी, फोटो सेरवांसकलां के प्रधान के पास भी पहुंची, तब मृतक की पहचान लापता वीरू के रूप में की गई। मृतक के पिता मांगीलाल रैकवार ने बताया कि 13 जनवरी को उसके पुत्र के पास किसी का फोन आया था, जिसके बाद वह अपने चचेरे भाई अनिल के साथ चला गया था। पूछने पर अनिल ने बताया कि वीरू ने जरूरी काम से रुकने की कहकर उसे वापस भेज दिया। पिता मांगीलाल ने बताया कि उसके पुत्र का एक रिश्तेदार की लड़की से प्रेम संबंध चल रहा था, जिस पर पूर्व में भी उन लोगों ने उसे धमकाया था और पुत्र को रोकने को कहा था। नहीं मानने पर पुत्र को जान से मारने की धमकी दी थी। मृतक के पिता ने आशंका जताई है कि उसके पुत्र को मारकर सड़क पर फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed