फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fasal yojna

गेहूं की बुवाई धीमी, तिलहन पर जोर दे रहे किसान

Thu, 03 Nov 2022 11:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
fasal yojna
ललितपुर। खरीफ की फसल बारिश में बर्बाद होने के बाद किसान रबी की फसल की बुवाई में जुट गए हैं। जिले में रबी फसलों की कुल 36 फीसदी बुवाई हुई है। जिसमें 72 फीसदी दलहन, 77 फीसदी तिलहन और 9.62 फीसदी गेहूं बुवाई पूरी हो चुकी है। खाद्यान्न फसलों के लिए अब किसानों को नहरों में पानी छोड़े जाने का इंतजार है।
विज्ञापन

जिले में एक अक्तूबर से रबी की फसलों की बुवाई शुरू हो गई है। तय समय के अनुसार किसानों ने फसलों की बुवाई के लिए तैयारियां कर ली थीं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक रबी की सभी फसलों की बुवाई 100825 हेक्टेयर में हो गई है। कुल मिलाकर अब तक 36 फीसदी बुवाई पूरी हो गई है। चना व मटर और मसूर की 79286 हेक्टेयर, तिलहन की 4725 हेक्टेयर और गेहूं और जौ की 16824 हेक्टेयर में बुवाई की गई है। गेहूं और जौ की बुवाई कम होने को लेकर विभागीय अधिकारियों का कहना है कि किसान पानी छोड़े जाने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

फसल - बुवाई का लक्ष्य हेक्टेयर - पूर्ति हेक्टेयर - प्रतिशत
गेहूं - 153069 - 14718 - 9.62
जौ - 7084 - 2096 - 29.59
चना - 16030 - 13862 - 86.48
मटर - 70651 - 48679 - 68.90
मसूर - 22991 - 16745 - 72.83
राई/सरसों - 5914 - 4572 - 77.31
तोरिया - 181 - 153 - 84.53
योग - 275927 - 100825 - 36.54
नहरों का संचालन शुरू होने के एक सप्ताह बाद ही बुवाई का लक्ष्य अधिक हो जाएगा। बुवाई पूरे नवंबर माह में चलेगी।- राजीव कुमार भारती, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed