फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farming started on the land of Defense Corridor, action will be taken

Lalitpur News: डिफेंस कॉरिडोर की जमीन पर शुरू कर दी खेती, होगी कार्रवाई

Fri, 21 Nov 2025 02:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Farming started on the land of Defense Corridor, action will be taken

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

एरच। डिफेंस कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित की गई जमीन पर कुछ लोगों ने खेती का कार्य शुरू कर दिया है। यूपीडा की ओर से इसकी शिकायत प्रशासन और पुलिस से की है।

डिफेंस कॉरिडोर के लिए गरौठा तहसील के एरच में छह गांवों की एक हजार हेक्टेयर से अधिक जमीन चिह्नित की गई है। यूपीडा की ओर से किसानों को जमीन का मुआवजा भी उपलब्ध करा दिया गया है। यह जमीन कंपनियों को आवंटित भी की जा चुकी है। लेकिन, निर्माण कार्य केवल भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) ने ही शुरू किया है। बाकी जमीन खाली पड़ी हुई है। इसी का फायदा उठाते हुए इस जमीन पर कुछ लोगोें ने कृषि कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने जमीन की जुताई कर फसलों की बोआई भी कर दी है। जानकारी होने पर यूपीडा की ओर से इसकी शिकायत प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों से की गई है। जमीन को खाली कराए जाने की मांग की गई है।




0000

इस प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जो भी लोग डिफेंस कॉरिडोर की जमीन पर कब्जा किए हैं, वे स्वयं अपना कब्जा हटा लें। अन्यथा उनका कब्जा हटाकर जुर्माना भी वसूला जाएगा। - सुनील कुमार, एसडीएम गरौठा
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed