{"_id":"66106224ab6c69cc670e5336","slug":"farmers-body-found-hanging-from-a-rope-on-a-tree-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-112827-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पेड़ पर रस्सी से लटका मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पेड़ पर रस्सी से लटका मिला किसान का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत पर लगे आम के पेड़ से किसान का शव लटका मिला। परिजनों ने गेहूं का उत्पादन कम होने के सदमे में आत्महत्या करना बताया है।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम रजवारा निवासी देवेंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसके बड़े भाई ईश्वरदास (55) ने अपने सवा एकड़ खेत में गेहूं की फसल की हार्वेस्टर से कटाई कराई। गेहूं लेकर घर आया और रात में खाना खाकर सो गया। शुक्रवार सुबह ईश्वरदास सोकर उठा और खेत की ओर निकल गया। कुछ देर बाद गांव के लोग जब खेतों की ओर गए तो यहां आम के पेड़ पर रस्सी से ईश्वरदास मृतावस्था में लटकता दिखा। मृतक तीन भाई-दो बहन में बड़ा था और उसके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। वह खेती-किसानी और मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। सीओ सदर अभय नारायण ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है।