फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer who went to put medicine in the field died due to snake bite

Lalitpur News: खेत में दवा डालने गए किसान की सर्पदंश से मौत

Sun, 01 Sep 2024 04:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Farmer who went to put medicine in the field died due to snake bite
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम जखौरा में शुक्रवार को अपने खेत पर फसल में दवा का छिड़काव करने गए एक किसान को सांप ने डस लिया। परिजन पहले झाड़फूंक कराने में लगे रहे, जब किसान की हालत बिगड़ी तो फिर उपचार कराया, लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी और कृषक की मौत हो गई।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जखौरा निवासी किशन सिंह (40 वर्ष) एक गरीब किसान था। शुक्रवार की सुबह वह अपने खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने कुछ लोगों के साथ गया था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। आनन फानन उक्त किसान को सीमावर्ती मध्यप्रदेश स्थित बगाज माता मंदिर ले गए, जहां झाड़फूंक कराई. लेकिन आराम नहीं हुआ। परिजन उसे जिला अस्पताल टीकमगढ़ ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सक ने झांसी रेफर कर दिया। झांसी में उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। मृतक के एक पुत्री और एक पुत्र है। पुत्री की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed