{"_id":"61cc8af368931e13605beb8a","slug":"farmer-who-went-to-give-water-to-the-field-dies-of-cold-lalitpur-news-jhs2120086193","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पानी देने गए किसान की ठंड से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पानी देने गए किसान की ठंड से मौत
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विघामहावत में खेत पर गए एक किसान की मौत हो गई। परिजनों ने ठंड लगने से मौत होना बताया है। लेखपाल ने भी मौका मुआयना किया है।
कोतवाली के अंतर्गत ग्राम विघामहावत निवासी मनका उर्फ मानिक पुत्र हल्के राजपूत मंगलवार की शाम को पांच बजे खेत में गेहूं की फसल की सिंचाई एवं रखवाली करने के लिए गया था। उसने अपने सात एकड़ खेत में गेहूं की फसल बोयी थी। फसल में पानी देने के बाद वह खेत में ही बने टपरे में चारपाई पर सोने चला गया।
बुधवार को सुबह छह बजे जब उसका बेटा विजय खेत पर गया और टपरे में उसे उठाया, लेकिन मनका नहीं उठा, तो बेटा घबरा गया और तत्काल आसपास के लोगों व प्रधान को बुलाया। उन्होंने जांचा तो मनका मृत अवस्था में पड़ा था। परिजनों की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक के बेटे विजय ने बताया कि मंगलवार को बारिश हो रही थी और घना कोहरा भी था। उसके पिता मंगलवार की शाम को फसल में पानी देने के लिए गए थे और रात में वहीं ठहरे थे। उनके पास टपरे में जो कपड़े थे, वह ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त नहीं थे। उसने पिता की मौत ठंड की वजह से होने की संभावना जताई है। मृतक के तीन बेटे और दो बेटियां हैं।