फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer suicide,wife dispute

पत्नी से परेशान ग्रामीण ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 19 Oct 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
farmer suicide,wife dispute
suicide.jpg - फोटो : suicide.jpg
पत्नी से परेशान ग्रामीण ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

दो बेटियों के साथ मायके में रह रही पत्नी, उसी को लाने की बात कहकर घर से निकला था
थाना जाखलौन के कस्बा जाखलौन का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना जाखलौन के अंतर्गत कस्बा जाखलौन निवासी रूप सिंह बेलदार (48) ने पत्नी से विवाद और मायके से नहीं लौटने से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी।
कस्बा जाखलौन निवासी रूपसिंह (48) पुत्र मौन सिंह बेलदार बीते रोज शनिवार की दोपहर में घर से पत्नी को लेने उसके मायके सागर जाने की बात कहकर निकला था लेकिन इसी बीच वह अपने खेत पर पहुंच गया, जहां दोपहर तीन बजे के बाद उसका शव पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने पर परिजन व जाखलौन पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के मंझले भाई कृपाल ने बताया कि उसका भाई रूप सिंह दिल्ली में मजदूरी करता था। उसके भाई का पत्नी से विवाद चलता था और दोनों का मामला न्यायालय में भी चल रहा है। रूप सिंह की पत्नी दो साल से अपने मायके में रह रही। उसके साथ उसकी दो बेटियां भी रहती हैं, उसका एक बेटा रूप सिंह के साथ ही घर पर रहता है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। उसने बताया कि उसका भाई अपनी पत्नी व दोनों बेटियों को लेने के लिए कुछ दिन पहले सागर गया था, लेकिन पत्नी ने मना कर दिया था। जिससे वह काफी परेशान था और बीते रोज भी वह पत्नी से मोबाइल पर बात करके उसे लेने की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed