फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer suicide by hang

फांसी लगाकर किसान ने दी जान

Mon, 08 Feb 2021 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
farmer suicide by hang
socide.jpg - फोटो : socide.jpg
ललितपुर। थाना महरौनी के अंतर्गत ग्राम सैदपुर में एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

ग्राम सैदपुर निवासी भान सिंह (38) पुत्र बाबूलाल लोधी की सात एकड़ जमीन है। रविवार की सुबह परिवार सहित खेत पर मटर की फसल की कटाई करा रहा था। इसी दौरान वह काम छोड़कर घर चला गया। कच्चे घर को अंदर से बंद करके रस्सी के सहारे म्यांरी से फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घर में उसकी बड़ी पुत्री थी। जब पिता ने कमरा अंदर से बंद करने के बाद काफी देर तक नहीं खोला तो उसने आवाज लगाई, लेकिन कोई आवाज नहीं आई। उसने आसपास के लोगों व खेत पर काम कर रहे अन्य परिजनों को बताया। इस पर ग्रामीणों ने घर के ऊपर का छप्पर तोड़कर अंदर जाकर देखा तो भान सिंह फांसी के फंदे पर लटक रहा था। सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने पर महरौनी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस मामले में थानाध्यक्ष महरौनी अलमा अहिरवार ने बताया कि भान सिंह ने सुबह घर में ही फांसी लगाकर जान दी है। इसमें घरेलू कलह की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed