फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer's granted beema claim

किसानों को बीमा क्लेम का लाभ दिया जाए

Thu, 09 Sep 2021 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
farmer's granted beema claim
भारतीय किसान संघ के ज्ञापन देते पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बुधवार को भारतीय किसान संघ ने प्रदर्शन कर किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। किसानों को बीमा क्लेम दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि केंद्र सरकार द्वारा तमाम योजनाओं चल रही हैं लेकिन किसानों को अब तक उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिल पाया है। किसानों के लिए तमाम योजनाओं संचालित होने के बाद भी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों को फसल बीमा क्लेम नहीं मिल पा रहा है। वर्ष 2018 में 4000 और 2019 में 7551 किसानों को बैंकों की गलती से बीमा क्लेम नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में भी खरीफ फसल नष्ट हो गई थी, जिसकी क्रॉप कटिंग में लापरवाही बरती गई है। जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाए। वर्ष 2020 में ग्राम दैैलवारा के किसानों को क्लेम राशि काफी कम मिली है। इसके अलावा बताया कि ग्राम झरकौन के मजरा हरपुरा में खरीफ की फसल 90 फीसदी खराब हो गई है। जिसकी जांच कर सर्वे कराई जाए। उन्होंने मांग की है कि 31 सितंबर तक मांगे पूरी न होने पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन पर प्रांत उपाध्यक्ष केहर सिंह बुंदेला, तुलसीदास, सरदार सिंह यादव, पुष्पेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, चंद्रप्रताप सिंह के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed