फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer riding a bike dies after being hit by a bus

Lalitpur News: बस की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Sun, 05 Oct 2025 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Farmer riding a bike dies after being hit by a bus
- कस्बा महरौनी जाते समय ग्राम किसरदा के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम बैजनाथ निवासी हरदेव सिंह (45) शनिवार की रात को घर से कस्बा महरौनी अपनी बाइक से जा रहा था। अभी वह ग्राम किसरदा के पास पहुंचा था कि तेज रफ्तार आ रही बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे हरदेव सिंह घायल हो गया। आसपास मौजूद गांव के लोगों ने एंबुलेंस के जरिए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। परिजनों के मुताबिक हरदेव सिंह तीन एकड़ जमीन पर खेती-किसानी करता था और महरौनी में किराये का कमरा लिए था। यहां पर वह अपनी पत्नी व दोनों बच्चों के साथ रहता था। बच्चे महरौनी में पढ़ाई करते थे। शनिवार की सुबह हरदेव अपने गांव बैजनाथ गया था। दिनभर उसने खेत में काम किया और सोयाबीन की फसल की थ्रेसर कराई। गांव के घर पर सोयाबीन की फसल रखकर बच्चों के पास महरौनी जा रहा था। ग्राम किसरदा के पास बस ने हरदेव सिंह की बाइक को टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है। वहीं, पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed