फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer returning home from farm dies due to collision with unknown vehicle

खेत से घर लौट रहे किसान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

Tue, 08 Feb 2022 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farmer returning home from farm dies due to collision with unknown vehicle
ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनौनी में खेत से लौट रहे किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिजन आननफानन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बानपुर ले गए, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम बानौनी निवासी हरग्यान राजपूत (46) पुत्र सियाराम अपने खेत पर पानी देने गया था। जहां से शाम को साढ़े सात बजे वापस आ रहा था। इसी दौरान ग्राम गंगचारी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस व परिजन भी मौके पर आ गए। परिजन घायल अवस्था में एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बानपुर लाए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। भाई शिवराज ने बताया कि भाई खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था, जिसके तीन पुत्र हैं। शिवराज ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed