फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer protest, police alart

पुलिस के पहरे से किसान नेता नहीं कर सके पुतला दहन

Sun, 17 Oct 2021 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
farmer protest, police alart
जिला सचिव के घर पुलिस के साथ पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। भारतीय किसान यूनियन व संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार को लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आदि का पुतला फूंकने का आह्वान किया था। पुलिस प्रशासन ने पुतला दहन रोकने के लिए किसानों नेताओं के घरों में पुलिस का पहरा बैठा दिया। किसी भी किसान नेता को घर से बाहर नहीं निकलने दिया। इसके अलावा शहर के प्रमुख चौराहों पर भी पुलिस ने नजर रखी ताकि कहीं चुपके से कोई पुतला न फूंक दे।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी कांड और किसान विरोधी कानून को लेकर किसान गुस्से में हैं। इसके विरोध में लगातार प्रदर्शन चल रहे हैं। किसान यूनियनों ने भी आरोपी मंत्री बर्खास्त करने की मांग की है। केंद्र सरकार ने अभी तक उसे नहीं हटाया है। इसके विरोध ने किसान यूनियनों ने प्रदर्शनों का एलान किया है।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशन पर जिला मुख्यालय से लेकर तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों पर 16 अक्टूबर को प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री के पुतला दहन करने के निर्देश दिए गए थे। भाकियू व संयुक्त किसान मोर्चा नेतृत्व में इसकी तैयारी कर ली गई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी भी दलबल के साथ तैयार थे। शनिवार को 19 किसान नेताओं के साथ तीन अन्य नेताओं समेत 22 लोगों के घर पर पुलिस का पहरा सुबह चार बजे ही लग गया और सभी नजरबंद हो गए। इससे कोई भी किसान नेता विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नेताओं को घरों में कैद रखा गया
जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, प्रदेश सचिव लाखन सिंह पटेल, मंडल उपाध्यक्ष कीरत बाबा, जिला उपाध्यक्ष पहाड़ सिंह, जिला महासचिव शब्बीर मंसूरी, तालबेहट तहसील अध्यक्ष रामकिशन, तहसील अध्यक्ष मड़ावरा धन सिंह कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष जखौरा मलखान सिंह समेत 22 पदाधिकारियों को घर पर नजरबंद किया गया।

बार ब्लाक अध्यक्ष के घर मौजूद पुलिस

बार ब्लाक अध्यक्ष के घर मौजूद पुलिस- फोटो : LALITPUR

तालबेहट भाकियू अध्यक्ष के घर पर लगा पुलिस का पहरा

तालबेहट भाकियू अध्यक्ष के घर पर लगा पुलिस का पहरा- फोटो : LALITPUR

भाकियू जिलाध्यक्ष रंजीत यादव के घर मौजूद पुलिस

भाकियू जिलाध्यक्ष रंजीत यादव के घर मौजूद पुलिस- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed