फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer protest

किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार

Thu, 31 Mar 2022 10:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
farmer protest
ललितपुर। कांग्रेस के प्रांतीय नेतृत्व के आव्हान पर कांग्रेसियों ने किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ,ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई और मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन की औपचारिकता पूरी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी व जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने शहर की एक गली में स्थित घर के सामने दो सिलिंडर रख वहां रहने वालों को एकत्र कर प्रदर्शन की औपचारिकता पूरी की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में कहा कि बारिश,ओलावृष्टि एवं खाद की किल्लत के चलते वोई गई फसलें मटर, चना, मसूर, सरसों, गेहूं आदि का भारी नुकसान हुआ है जिसके चलते लगभग 90 फीसदी किसान रोजी रोटी के लिए तरस जाएंगे। सैकड़ों किसानों ने कर्ज के बोझ से दबे होने एवं अन्य परेशानियों से परेशान होकर आत्महत्या की है। लिहाजा सरकार को तुरंत जिले के सभी किसानों को देवी आपदा कोष एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाई जाए। बीमा धारक किसानों को तुरंत बीमा दिलाया जाए एवं जिले के सभी किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ करें क्योंकि बीमा और राहत कोष आदि से किसानों की नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती। महंगाई के दौर में किसानों के परिवारों को त्योहार मनाना भारी पड़ रहा है साथ ही किसान परिवारों के पास अन्य कोई सहायक रोजगार नहीं है जिस कारण किसानों को शादी विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यों के खर्चे उठाना भारी पड़ रहा है। सरकार चुनावों के दौरान किए गए वादों को निभाते हुए किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ करें और किसानों को शीघ्र ही बीमा एवं अन्य राहत दिलाने का कार्य करें यह सरकार की जिम्मेदारी भी है। इस दौरान पीसीसी बहादुर अहिरवार, डॉ. सुनील खजुरिया, बिट्टू राजा, पवन कुमार विश्वकर्मा, प्रदीप रिछारिया, महासचिव राकेश रजक, नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार,अजय प्रताप तोमर, महासचिव पुनीत देवलिया डॉ रामसिंह यादव, मनीष श्रीमाली, महेंद्र पनारी, प्रेम नामदेव,खलक सिंह राजपूत, महिला जिलाध्यक्ष नेहा शर्मा, गजेंद्र सिंह परमार जगभान रजक राहुल सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed