फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer found died

खेत पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला किसान का शव

Mon, 01 Mar 2021 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
farmer found died
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
ललितपुर। कस्बा जाखलौन में खेत पर गए एक किसान का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। जाखलौन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बा जाखलौन के राजमार्ग चौराहा निवासी रहीश (38) पुत्र बालकिशन बेलदार शनिवार की देर शाम को खेत पर गया था, लेकिन अगले दिन सुबह जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने खेत पर जाकर देखा। वहां खेत की मेड़ पर किसान का संदिग्ध अवस्था में शव पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर जाखलौन पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के भतीजे रेशू कुशवाहा ने बताया कि उसके चाचा रोजाना खेत पर जाते थे, लेकिन रविवार को जब वह लौटकर काफी देर तक नहीं आए, तो वहां जाकर देखा। आशंका है कि किसी कीड़े की काटने की वजह से उनकी मौत हुई होगी। मृतक के तीन पुत्रियां व एक पुत्र है ओर वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। थानाध्यक्ष जेपी चौबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, संभावना जताई जा रही है कि हृदयाघात होने के कारण उसकी मौत हुई होगी, सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed