फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer died due to electrocution in the field

खेत में करंट लगने से किसान की मौत

Mon, 17 Jan 2022 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Farmer died due to electrocution in the field
मृतक भगवानदास के परिजन - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना जाखलौन के अंतर्गत ग्राम मैरतीकलां में शनिवार की देर शाम को एक किसान करीब छह बजे खेत में घुसे मवेशी भगा रहा था तभी खेत में ट्रांसफार्मर का टूटा पड़ा तार पैरों में फंसने से वह लाइन के करंट की चपेट में आने से आहत हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना जाखलौन के ग्राम मैरतीकलां निवासी भगवानदास (34) पुत्र बल्लू अहिरवार गांव में ही पैतृक जमीन पर खेती करता था। शनिवार की शाम को करीब छह बजे उसके खेतों में बोयी फसल में मवेशी घुस आए। वह मवेशी भगा रहा था, तभी भागते समय खेतों में ट्रांसफार्मर से निकला टूटा पड़ा तार उसके पैरों में फंस गया, जिसमें आ रहे करंट की चपेट में आने से वह वहीं बेसुध होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

कुछ दूर मौजूद उसके भाई बृजभान ने जब यह देखा, तो उसने तत्काल बिजली विभाग को फोन करके बिजली बंद कराई और लाठी से तारों में फंसे भाई को अलग करके 108 एंबुलेंस बुलाई। इसके बाद बेसुध अवस्था में भाई को जिला अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई बृजभान ने बताया कि उसका भाई खेती करता था। उसके पास कुल पौने दो एकड़ जमीन है। शनिवार की शाम को जब वह फसल की रखवाली कर रहा था, तभी खेतों में कुछ मवेशी घुस आए, जिन्हें भगाने के चलते यह घटना हो गई, मृतक के एक बेटा और दो बेटियां हैं। उसका सबसे बड़ा बेटा 12 वर्ष का है और दोनों बेटियों आठ व छह वर्ष की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed