{"_id":"602bc7388ebc3ee90d7e6f04","slug":"farmer-died-by-thunder-bolt-lalitpur-news-jhs1886659197","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरार में गाज गिरने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरार में गाज गिरने से किसान की मौत
विज्ञापन
मृतक शिम्भू (फाइल फोटो)
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना गिरार के अंतर्गत ग्राम गिरार में हल्की बारिश और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच खेत से लौटते समय गाज गिरने से एक किसान की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और तहसीलदार ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम गिरार के सहरिया बस्ती निवासी शिम्भू (40) पुत्र कुंजी सहरिया मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे खेत से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बारिश होने से वह महुआ के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया, तभी अचानक से तेज गड़गड़ाहट की आवाज से साथ गाज गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख आसपास के लोगों ने तत्काल उसे देखा और उसके परिजनों को बताया। सूूचना मिलने पर पुलिस और तहसीलदार मड़ावरा मनोज कुमार सरोज भी मौके पर पहुंच गए । मृतक के छोटे भाई राकेश ने बताया कि उसके भाई की तीन एकड़ जमीन थी। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। राकेश ने यह भी बताया कि भाई की यह दूसरी शादी थी। दूसरी पत्नी के पहले पति से हुए एक पुत्र और एक पुत्री का पालन पोषण भी शिम्भू ही करता था। राकेश ने बताया कि मंगलवार को सुबह सात बजे से ही हल्की बारिश के साथ ही कुछ मिनट तक चने के आकार के ओले भी गिरे हैं। इसके बाद लगभग आठ बजे गाज गिरी थी।
बिजली गिरने से शिम्भू सहरिया की मौत हुई है। प्राकृतिक आपदा के तहत हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
मनोज कुमार सरोज, तहसीलदार मड़ावरा।