फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer died by the bite of poisonous worm

किसान की जहरीले कीड़े के काटने से मौत

Tue, 19 May 2020 10:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
farmer died by the bite of poisonous worm
ललितपुर। थाना बार के अंतर्गत ग्राम देवरान में मूंग की रखवाली कर रहे किसान की जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना बार अंतर्गत ग्राम देवरान निवासी अमान (45) पुत्र मनुआ अहिरवार सोमवार को अपने खेत पर जायद की फसल मूंग की रखवाली करने गया, जहां पर अपने चचेरे भाई मोनलाल के साथ खेत पर सो रहा था। इसी दौरान रात्रि लगभग 11 बजे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। अमान ने दाएं हाथ में काट लेने की जानकारी अपने चचेरे भाई को दी। भाई ने तुरंत गांव पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन मौके पर आए, तब तक अमान की मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी मंगलवार को सुबह पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई मोनलाल ने बताया कि मृतक अविवाहित था और अपने भाइयों के साथ रहता था। मृतक तीन भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed