फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer died by snake bite

सांप के काटने से किसान की मौत

Sat, 11 Sep 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
farmer died by snake bite
Snake.jpeg - फोटो : Snake.jpeg
ललितपुर। जखौरा थाना क्षेत्र के गांव पिपरा में बृहस्पतिवार की रात लघुशंका के लिए झोपड़ी से बाहर निकले किसान के पैर में सांप ने डस लिया। दर्द से किसान की चीख निकली तो आसपास सो रहे लोग व परिजन जागकर मौके पर पहुंचे और उसे निजी वाहन से सीएचसी ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अब परिवार के सामने आर्थिक संकट व पालन पोषण की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

ग्राम पिपरा निवासी गंगाराम (52) बृहस्पतिवार की शाम को परिवार के साथ खाना खाने के बाद घर के सामने स्थित खेत किनारे बनी झोपड़ी में सोने चला गया। रात में करीब डेढ़ बजे लघुशंका के लिए उठकर वह झोपड़ी से बाहर जा रहा था तभी रास्ते में उसे सांप ने डस लिया। गंगाराम की चीख सुनकर उसके परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो गंगाराम जमीन पर पड़ा था। परिजन उसे निजी वाहन से पीएचसी ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के परिवारीजन व ग्राम प्रधान ने बताया कि मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है। वह खेती व मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। इसके पास लगभग एक एकड़ भूमि है। अब परिवार के सामने आर्थिक संकट व पालन पोषण की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed