{"_id":"61731e9a333c2f2f926f6aa2","slug":"farmer-death-spa-congress-leaders-sympathy-lalitpur-news-jhs2072320125","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर संवेदना जताने सपा और कांग्रेस नेता पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के घर संवेदना जताने सपा और कांग्रेस नेता पहुंचे
विज्ञापन
ग्राम नया गांव में पीड़ित परिवार से मिले पूर्व केंद्रीयमंत्री प्रदीप जैन आदित्य
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। खाद लेने के लिए लाइन में लगे किसान की मौत की खबर सुनते ही उसके घर सपा और कांग्रेस नेताओं ने जाकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतक के परिजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता व एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाए जाने की मांग की है।
कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह व अन्य पदाधिकारी देर शाम मृतक के गांव पहुंचे और घर जाकर उसके परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि जिले में पर्याप्त खाद होने का दावा किया जा रहा है इसके बाद भी किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहे हैं। खाद के लिए लाइन में लगे किसान की मौत दुखद है। इसकी जांच उच्च न्यायालय के जज से कराए जाने की मांग करते हुए कहा कि सरकार मृतक भोगीराम के परिजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाए। उन्होंने इस संबंध में मंडलायुक्त से भी बात की।
इधर, सपा की पूर्व जिला प्रभारी ज्योति सिंह लोधी ने मृतक के घर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सरकार पहले नोटबंदी और अब खाद के लिए किसान को लाइन में लगाकर मार रही है। उन्होंने सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए मृतक किसान के परिवार को 50 लाख मुआवजा और मृतक के पुत्र को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की है। उन्होंने घटना को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत कराया।
विज्ञापन
इस मौके पर गीता मिश्रा, गिरधारी यादव ,साकिर अली,विजय यादव, शत्रुघन यादव, परवेज पठान, नीतेश रजक , परशुराम रजक ,कुलदीप लोधी, प्रमोद यादव, माधो आदि मौजूद रहे।