फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer dead from snack cut

सांप के डसने से किसान की मौत

Tue, 24 Dec 2019 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Farmer dead from snack cut
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बांसी में खेत की सिंचाई करते समय एक किसान को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बा बांसी के मोहल्ला भटरयापुरा निवासी भरत (30) पुत्र डरु रविवार को दिन में करीब तीन बजे खेतों में सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान काले सांप ने उसकी हथेली में डस लिया। कुछ देर तक सांप हथेली में अपने दांत गड़ाए रहा, जिससे वह चिल्लाया। उसने दूसरे हाथ से सांप को खींचकर अलग किया और पास में रखे फावड़े से सांप को मारकर कई टुकड़ों में काट डाला। इसके बाद पास के खेत पर काम कर रहे अन्य लोगों व परिजनों ने चिल्लाने की आवाज सुनी तो उसके पास पहुंचे और पहले उसका देसी इलाज कराया। जब आराम नहीं मिली, तो जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई कल्लू ने बताया कि मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था और उसके एक लड़का और दो लड़की हैं। वह खेती करता था और दूसरे के खेतों पर भी बंटाई से काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed