फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer crop bimaa

उड़द फसल का नहीं दिया गया बीमा

Thu, 28 Feb 2019 01:38 AM IST
lalitpur Published by: Pragyan dubey Updated Thu, 28 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
farmer crop bimaa
प्रशासन - फोटो : amar ujala
ललितपुर। बुंदेलखंड किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सदर को ज्ञापन देकर उड़द फसल का बीमा नहीं मिलने का आरोप लगाया है। इसमें कहा गया कि तालगांव, मिर्चवारा, जिजयावन गांवों को बीमा से वंचित किया गया है। एसडीएम सदर को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि अतिवृष्टि से ग्राम तालगांव, मिर्चवारा, जिजयावन में उड़द, मूंग की 80 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई थी। इसका शासन व प्रशासन की ओर से सर्वे किया गया। बीते माहों में केंद्र सरकार की टीम ने जिले के भ्रमण के दौरान अस्सी प्रतिशत का नुकसान माना। इसके बाद भी बीमा कंपनी द्वारा चिह्ति गांवों को बीमा से वंचित कर दिया गया। ज्ञापन देने वालों में रामस्वरूप निरंजन, नरेश पाठक, खेत सिंह, कोमल चंद्र, बाल सिंह, शिवराज सिंह, मौनलाल, तोरन सिंह, राम सिंह लक्ष्मन सिंह, रक्षपाल सिंह, कांशीराम, दिनेश कुमार, वंशीलाल, बहादुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed