फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer compensation

किसानों को मुआवजा दिलाएं

Wed, 08 Jun 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Jun 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
farmer compensation
farmer - फोटो : amar ujala
ललितपुर। जिले में ओलावृष्टि, अतिवृष्टि और सूखा के परेशान किसानों ने कंपनी बाग में किसान पंचायत का आयोजन किया। इस दौरान किसानों ने मुआवजा का पैसा दिलाए जाने को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


मंगलवार को कंपनी बाग में भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में सूखा से पीड़ित किसानों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत की। इसमें कहा गया कि जनपद के अब भी बहुत से किसानों को गत वर्ष हुई ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से बर्बाद फसलों का मुआवजा नहीं मिल सका है। सूखा से किसानों की तैयार फसलें पूूर्ण रूप से बर्बाद हो गई थीं, जिसकी राहत राशि किसानों को दिलाई जाए, 4.68 एकड़ से अधिक जमीन वाले किसानों को राहत राशि दी जाए।
विज्ञापन


किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, बीमा का प्रीमियम और क्षतिग्रस्त फसलों का क्लेम दिलाया जाए। दैवीय आपदा से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं, ऐसे में किसानों के ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शन के बिल माफ किए जाएं, सभी बैंकों से किसान क्रेडिट कार्ड का कर्ज माफ किया जाए। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत किसानों को शामिल किया जाए सहकारी समितियों  से किसानों को नि:शुल्क बीज दिलाया जाए। किसानों ने सूखा से पीड़ित किसानों को प्रति  एकड़ एक बोरी डीएपी, यूरिया एवं डीजल दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने इससे पहले रैली निकाली।

पंचायत के बाद किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर लाखन सिंह यादव, मर्दन सिंह यादव, अमित सेन, राजपाल यादव, सुरेश कुमार टोंटे, देवेंद्र सिंह, सुरेश कौंते, राममूर्ति तिवारी, मुकेश नायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed