{"_id":"5841d3424f1c1b0d1ede8aff","slug":"farmars","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को मिल सकता समाधान योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को मिल सकता समाधान योजना का लाभ
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Sat, 03 Dec 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
bulv, lalitpur news
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा नलकूप संयोजन धारक किसान उपभोक्ताओं को इस माह से एक मुश्त समाधान योजना का लाभ दे सकता है। एक मुश्त समाधान योजना लागू होने से किसानों को नलकूप विद्युत संयोजनों के बिलों में सरचार्ज पर शत-प्रतिशत छूट का लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है।
विद्युत विभाग द्वारा जनपद में करीब साढ़े चार हजार से अधिक नलकूप संयोजनों के कनेक्शन जारी किए गए हैं। नलकूपों के माध्यम से किसानों को खेतों में सिंचाई कार्य आसान हो जाता है। विभाग द्वारा हर माह इन उपभोक्ताओं को विद्युत बिल मुहैया कराया जाता है। लेकिन गत तीन वर्षों से लगातार कभी ओलावृष्टि तो कभी अतिवृष्टि और सूखा के चलते किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा किसानों व अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को राहत देते हुए हर वर्ष फरवरी माह से एक मुश्त समाधान योजना का लाभ दिया जाता है।
इसमें विद्युत बिलों में सरचार्ज मेें हर बार कभी 50 प्रतिशत तो कभी सौ प्रतिशत का लाभ दिया जाता है। इस बार भी उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा किसानों को नलकूप संयोजनों पर एक मुश्त समाधान योजना का लाभ देने की योजना तैयार की जा रही है। विद्युत विभाग के अधिकारियों के पास उक्त एक मुश्त समाधान योजना के संबंध में सीयूजी मोबाइल नंबरों पर मेसेज दिया गया है, जिसमें किसान उपभोक्ताओं को नलकूप संयोजनों के विद्युत बिलों में सरचार्ज में शत-प्रतिशत छूट का प्रावधान करने से अवगत कराया गया है। हालांकि आला अधिकारियों के अनुसार कार्पोरेशन की इस नीति की जानकारी होना तो बताया जा रहा है, लेकिन कोई अधिकारिक आदेश प्राप्त नहीं होना बताया गया है।
विज्ञापन
नलकूप संयोजनधारी उपभोक्ताओं के लिए एक मुश्त समाधान योजना का लाभ दिए जाने की संभावना है, लेकिन उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन का कोई अधिकारिक आदेश नहीं मिला है।
संदीप अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत, झांसी