फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Family members created a ruckus over a woman's death at the medical college.

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 03 Sep 2026 11:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Family members created a ruckus over a woman's death at the medical college.
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों व स्टाफ पर समय पर उपचार न करने व गलत इंजेक्शन लगाए जाने से मौत होने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव को अपने घर ले गए।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जिला अशोकनगर के थाना चंदेरी अंतर्गत ग्राम बारी निवासी मनीषा (23) पत्नी सोनू की तबीयत बिगड़ गई। परिजन एक सितंबर की शाम को मेडिकल कॉलेज स्थित इमरजेंसी में लाए, जहां पर उपचार के बाद नए 300 बेड भवन के सामान्य वार्ड में भर्ती कर कर दिया। दो अगस्त को महिला को उपचार के साथ ही संबंधित जांच के लिए सैंपल लिए गए। तीन सितंबर को सुबह लगभग नौ बजे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के वार्ड में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने चिकित्सकों पर उपचार न करने व इंजेक्शन लगाए जाने के बाद मौत होने का आरोप लगाया। घटना की सूचना पर कॉलेज प्रशासन मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाया। इसके बाद सिविल लाइन चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने परिजनों के आरोपों की पुष्टि व मौत का कारण जानने के लिए पैनल के साथ पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी। लेकिन परिजन नहीं माने और बिना पोस्टमार्टम के ही शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में महिला का उपचार वरिष्ठ चिकित्सक की निगरानी में किया जा रहा था। आरोप गलत है। परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए कहा गया था। लेकिन वह नहीं माने बिना पोस्टमार्टम के शव लेकर चले गए।-
डॉ. गजेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज
---------------------------
दो सितंबर को सैंपल लेकर जांच कराई गई थी। इसकी रिपोर्ट में लिवर काम नहीं कर रहा था। पीलिया, गुर्दे में सूजन, प्लेटलेट्स कम थीं।
डॉ. पवनसूद, वरिष्ठ फिजीशियन, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed