{"_id":"62389ee889de8c5092162f87","slug":"fair-started-in-rakh-panchampur-devotees-started-reaching-siddha-baba-s-darshan-lalitpur-news-jhs2170861100","type":"story","status":"publish","title_hn":"राख पंचमपुर में मेला शुरू, सिद्ध बाबा के दर्शन को पहुंचने लगे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राख पंचमपुर में मेला शुरू, सिद्ध बाबा के दर्शन को पहुंचने लगे भक्त
विज्ञापन
ललितपुर। सोमवार को ब्लॉक जखौरा के ग्राम राखपंचमपुर स्थित श्री सिद्ध बाबा मंदिर पर आयोजित मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी आलोक सिंह ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात विधि-विधान से पूजा अर्चना की। वहीं मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजने लगीं है। इनमें झूला, नाश्ता, बच्चों के खिलौना और सबसे प्रसिद्घ मिट्टी के बर्तनों की अधिक दुकानें सज गईं हैं। वहीं श्रद्धालु भी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राखपंचमपुर में मेला 21 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। यह जिले का ऐतिहासिक मेला है, इसकी भव्यता में किसी भी प्रकार की कोई कमी न हो। उन्होंने अधिकारियों को मेले की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने मेले में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। महिला पुलिस बल, सादा वर्दी में भी पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया है। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अस्थाई पुलिस चौकी बनाई गई है। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही अग्निशमन के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी लगी हुई है। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय, तहसीलदार सदर श्याममणि त्रिपाठी, नायब तहसीलदार प्रकाश यादव, जखौरा प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, पुलिस चौकी मेला प्रभारी वेदप्रकाश सिंह, सहायक मेला प्रभारी कंपनी कमांडर इंद्रपाल सिंह तोमर, ग्राम प्रधान राखपंचमपुर राजपाल सिंह यादव, लेखपाल सुशील शुक्ला, संतोष राठौर, मुन्नीलाल, मोहनलाल, रामकुमार साहू, रमानंद, संतोष सचान, जागेश शुक्ला, रामकुमार तिवारी, धीरेंद्र कुमार, संजीव मिश्रा, देवेंद्र शर्मा, पूर्व प्रधान जयराम सिंह लोधी, पूर्व प्रधान लाखन सिंह, वीरेंद्र पंडा, इंदल पंडा, विक्रम राजपूत, देवेन्द्र राय, सीताराम, खिलान सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तिलक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रंग पंचमी पर निकलेगी शोभायात्रा
रंगपंचमी के दिन गांव राखपंचमपुर में स्थित राम जानकी मंदिर से सुबह 11 बजे शोभायात्रा बड़ी धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी। शोभायात्रा पूरे गांव में भ्रमण करते हुए दोपहर एक बजे सिद्ध बाबा मंदिर पहुंचेगी, जहां लाखों श्रद्धालु विमान में विराजमान भगवान के दर्शन करेंगे।
ग्राम पंचमपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर सिद्ध बाबा के जयकारे लगाए और रैली सिद्ध बाबा मंदिर में पहुंची। जहां पर माथा टेककर मंगलमय जीवन की कामना की। मंदिर पर झंडा चढ़ाकर प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद छात्र-छात्राओं और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार पंथ, सहायक अध्यापक सत्येंद्र जैन, अनुदेशक जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
चर्म रोग के निदान के लिए प्रसिद्ध हैं श्री सिद्घबाबा
राख पंचमपुर स्थित श्री सिद्घबाबा चर्म रोग के निदान लिए अधिक प्रसिद्घ हैं। मान्यता है कि किसी भी प्रकार के फोड़ा, फुंसी और अन्य चर्म रोग से संबंधित रोगियों को बाबा की राख लगाने से आराम मिलता है और चर्म रोग पूरी तरह से समाप्त हो जाता है। यहां पर वर्ष भर चर्म रोगियों का तांता लगा रहता है। निदान पाने के बाद प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालु रंगपंचमी पर पहुंचते हैं।