Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Facilities will be increased in the medical college, 141 staff nurses will be recruited soon.

Lalitpur News: मेडिकल काॅलेज में बढ़ेंगी सुविधाएं, जल्द होगी 141 स्टाफ नर्स की भर्ती

Wed, 15 Oct 2025 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Facilities will be increased in the medical college, 141 staff nurses will be recruited soon.
- शासन की स्वीकृति का इंतजार, नियुक्ति होने पर सुविधाओं में होगा विस्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में जल्द ही मरीजों को बेहतर सुविधाएं मुहैया होंगी। स्टाफ नर्स की कमी को पूरी करने के लिए भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। 141 स्टाफ नर्स मिलने से नए भवन में वार्डों को संचालित किया जाएगा। साथ ही मरीजों को भी परेशानी नहीं होगी। समय पर उपचार मिल सकेगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि स्वीकृति मिलते ही नियुक्ति होगी। इससे स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी।
मेडिकल कॉलेज में शहर के साथ ही सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के मरीज उपचार को आते हैं। ओपीडी व इमरजेंसी समेत 24 घंटे में लगभग दो हजार से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में 22 स्टाफ नर्स के सहारे लगभग 200 बेड चलाए जा रहे हैं। वहीं, स्टाफ नर्स की कमी के चलते 300 बेड के अस्पताल को संचालित नहीं किया जा पा रहा है। यहां पर कई वार्डों में ताले लटक रहे हैं। वहीं, स्टाफ नर्स की कमी से अस्पताल प्रशासन व मरीजों को समस्याएं बनी हुई हैं।
विज्ञापन

लेकिन, अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने 300 बेड अस्पताल व अन्य वार्डों को संचालित करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 141 स्टाफ नर्स की आवश्यकता है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही स्वीकृति मिलने की संभावना है। इससे मरीजों को समुचित उपचार मुहैया कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मेडिकल कालेज में अधिकारियों व कर्मचारियों की स्थिति
पद नाम - स्वीकृत - तैनात - रिक्त
आचार्य - 18 - 05 - 13
सह आचार्य - 24 - 07 - 17
सहायक आचार्य - 43 - 23 - 20
सीनियर रेजीडेंट - 40 - 21 - 19
जूनियर रेजीडेंट - 41 - 40 - 01
स्टाफ नर्स - 163 - 22 - 141
---
मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स की आवश्यकता है। इसके लिए शासन को पत्राचार किया गया है। स्वीकृति मिलने पर नियुक्ति होगी। इससे मरीजों को बेहतर सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी। साथ ही बेडों की संख्या में विस्तार होगा।
- डॉ. मयंक शुक्ला, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed