फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Face none other than SP

सपा के अलावा किसी के पास नहीं चेहरा

Thu, 15 Sep 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Sep 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
 Face none other than SP
sapa, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद किरनमय नंदा ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं कर सकी है। वहीं, सभी वायदे पूरे करने वाले देश के इकलौते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बन गए हैं। उनके साफ सुथरे चेहरे की बदौलत सपा प्रदेश में दोबारा सरकार बनाएगी। विपक्षी दलों के पास तो कोई चेहरा भी नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुलायम संदेश यात्रा का मकसद सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा का प्रथम चरण 20 सितंबर को लखनऊ में समाप्त होगा। अखिलेश मंत्रिमंडल से दो मंत्रियों को बर्खास्त करने के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को स्वीकार नहीं किया जाएगा। सीबीआई जांच बैठने पर दोनों मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। शिवपाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के जवाब में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर बढ़ते बोझ को कम करने के लिए नेताजी (मुलायम सिंह) ने शिवपाल यादव को जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा शिवपाल यादव के विभाग छीनने के जवाब में वह बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है, जो कुछ चल रहा है वह केवल मीडिया में है। समाजवादी पार्टी के पास ही साफ सुथरा चेहरा है। भाजपा अभी तक मुख्यमंत्री के लिए चेहरे की तलाश नहीं कर पाई है। बसपा सुप्रीमो मायावती के कार्यकाल में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। कमोवेश यही स्थिति कांग्रेस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनना है। पार्टी पिछले चुनाव से ज्यादा सीटें जीतने की तैयारी कर रही है। इस मौके पर सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन, तिलक यादव, सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव, बालकृष्ण नायक, अजीज कुरैशी, नगर अध्यक्ष शिवम मिश्रा, छात्र सभा अध्यक्ष सेतु यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed