ललितपुर। आजादी के 75वें वर्ष पर अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे वाणिज्य उत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को औद्योगिक क्षेत्र चंदेरा के निकट एक होटल में एक्सपोर्ट कन्क्लेव का आयोजन हुआ। इसमें उपस्थित निर्यातकों को विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं एक्सपोर्ट हब और निर्यात से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्धाटन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने किया।
कार्यक्रम में एक जनपद एक उत्पाद प्रदर्शनी जरी सिल्क साड़ी, रेडीमेड गारमेंटस/हौजरी, खाद्य उत्पाद, अचार पापड़ उद्योग, पीतल मूर्तियां एवं ग्रेनाइट उत्पाद और निर्यात की जाने वाली दवाइयों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस मौके पर डीएम अन्नावि दिनेश कुमार, एडीएम वित्त राजस्व अनिल कुमार मिश्र, एसडीएम सदर संतोष उपाध्याय, एक्सपोर्ट सलाहकार राजेश अग्रवाल, उपनिदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, अग्रणी जिला प्रबंधक कुमार गौरव, कमलेश सराफ, सेवाराम चौधरी, राजबीर जाट, पवन कुमार जैन, अशोक अनौरा, विनय कुमार जैन, उपायुक्त उद्योग एसके सूर्यवंशी, सहायक प्रबंधक संजय यादव ने किया।

मूर्तियां देखते डीएम अन्नावि दिनेश कुमार- फोटो : LALITPUR