फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Explanation from Principal in Mid-Day Mile Case

मिड-डे मील मामले में प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण

Sat, 25 Mar 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Mar 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Explanation from Principal in Mid-Day Mile Case
मिड-डे मील मामले में प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण - फोटो : demo
खंड शिक्षा अधिकारी नगर ने गेहूं खराब होने के मामले में प्राथमिक विद्यालय संकटमोचन के इंचार्ज प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं, बीएसए ने इसकी जांच मिड-डे मील समन्वयक को सौंप दी है।      
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठ तक के बच्चे को मिडडेमील के तहत गर्म एवं पौष्टिक भोजन मुहैया कराया जाता है। लेकिन, योजना लापरवाही की शिकार हो रही है। नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय संकटमोचन में मिडडेमील में इस्तेेमाल नहीं होने से करीब दो कुंतल गेहूं खराब हो गया। अब कोई भी इसकी जिम्मेदारी नहीं ले रहा है। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी नगर आभा अग्रवाल ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक बालकदास से स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं, बीएसए संतोष कुमार राय ने खंड शिक्षा अधिकारी की सिफारिश पर जांच मिडडेमील समन्वयक कपिल दुबे को सौप दी है। जिससे मिडडेमील में बरती गई लापरवाही का सच सामने आने की उम्मीद बंध गई है। उधर, मिडडेमील समन्वयक कपिल दुबे का कहना है कि मार्च माह की व्यस्तता कम होने पर स्कूल में जाकर स्थलीय जांच की जाएगी।      
विज्ञापन


फल व दूध वितरण में हो रही लापरवाही      
स्कूलों में फल व दूध वितरण में भी जमकर लापरवाही हो रही है। तमाम विद्यालयों में अनियमित वितरण किया जा रहा है। विभागीय अफसरों के निरीक्षण में यह तथ्य कई बार उजागर हो चुके हैँ। इसके बाद भी लापरवाहों पर कारगर कार्रवाई नहीं हो रही है। जिससे उनके हौसले बुलंद बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed