फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Exercise of digitization of registers started in council schools

Lalitpur News: परिषदीय विद्यालयों में रजिस्टरों के डिजिटाइजेशन की कवायद शुरू

Thu, 01 Feb 2024 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Exercise of digitization of registers started in council schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों के रजिस्टरों के डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग इस प्रक्रिया की कवायद में जुट गया है।
बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में प्रयोग किए जाने वाले 12 रजिस्टर डिजिटल होंगे। आगे इन रजिस्टरों पर ऑनलाइन रियल टाइम अपडेशन किया जाएगा। शासन के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग इन रजिस्टरों के डिजिटाइजेशन की कवायद में जुट गया है। आने वाले दिनों में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में उपस्थिति, प्रवेश, एमडीएम, समेकित निशुल्क सामग्री वितरण, स्टॉफ, आय-व्यय, बैठक, निरीक्षण, पत्र व्यवहार, बाल गणना, पुस्तकालय व खेलकूद पंजिका को डिजिटाइज कर दिया जाएगा। इन रजिस्टरों के ऑनलाइन होने के बाद इनके प्रयोग के लिए शिक्षकों व अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। पहले के अभिलेख विद्यालय स्तर पर ही सुरक्षित रखे जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिकेश यादव ने बताया कि विद्यालयों के 12 रजिस्टरों के डिजिटाइजेशन की कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही ये रजिस्टर डिजिटल हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed