फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Examination will be held at 50 centres, four less centers were created than last year.

Lalitpur News: 50 केंद्र पर होगी परीक्षा, पिछली साल की अपेक्षा चार कम बनाए गए केंद्र

Sun, 07 Jan 2024 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Examination will be held at 50 centres, four less centers were created than last year.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष चार केंद्र कम बनाए गए हैं। कुल 50 परीक्षा केंद्रों की सूची शासन द्वारा जारी की गई है। इन केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारियों में माध्यमिक शिक्षा विभाग तेजी से जुटा है। इस बार बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 21087 और इंटरमीडिएट में 13614 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए 50 केंद्र की सूची जारी थी, जोकि पिछले बार से चार कम है। प्रस्तावित परीक्षा केंद्र के लिए 28 नवंबर 2023 तक आपत्तियां मांगी गई थीं। इसमें सिर्फ दो आपत्तियां आई थीं। इन आपत्तियों का निस्तारण दिसंबर में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर दिया गया था। इसके बाद 50 परीक्षा केंद्रों को बनाने की सूची शासन को भेज दी गई थी। हाल में शासन ने यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण करते हुए अंतिम सूची जारी कर दी। जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 50 केंद्रों पर कराई जाएगी। केंद्रों का निर्धारण हो जाने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी अब इनका निरीक्षण कर परीक्षार्थियों को दी जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। साथ ही सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएंगे। परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र की सुरक्षा से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं को कहां रखा जाएगा, इसको लेकर दिशा-निर्देश देंगे।
विज्ञापन

------
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 50 केंद्रों पर कराई जाएगी। इन केंद्रों पर परीक्षा नकल विहीन व शांति पूर्ण तरीके से कराने के लिए निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा जाएगा। कमियां मिलने पर उन्हें समय रहते दुरुस्त कराया जाएगा। बोर्ड परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए इंतजाम पुख्ता किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओम प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed