फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ex minister blamed for unaurthorised construction

पूर्व मंत्री पर लगाए तलैया की जमीन पर अनाधिकृत निर्माण का आरोप

Fri, 25 Sep 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
ex minister blamed for unaurthorised construction
granite mine - फोटो : granite mine
ललितपुर। श्रीदिगंबर जैन समाज पंचायत समिति ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर पूर्व मंत्री पर क्षेत्रपाल मंदिर की तलैया की जमीन पर अनाधिकृत निर्माण किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि 21 वर्ष पहले पूर्व मंत्री द्वारा जैन समाज के श्री क्षेत्रपाल मंदिर जी की भूमिधरी (तलैया) पर बलात कब्जा करने की कोशिश की गई थी, जिसमें जैन समाज के साथ जिलेवासी आक्रोशित हो गए थे और उग्र आंदोलन की स्थिति बन गई थी। तत्काल जिला प्रशासन द्वारा उक्त मंदिर की भूमि को कुर्क कर दिया गया था, जिसका मुकद्दमा परगनाणिकारी ललितपुर के यहां विचाराधीन चल रहा है। कई बार जिलाधिकारी के शीघ्र निस्तारण के आदेशों के बावजूद उक्त मामले का निस्तारण नहीं किया गया। उक्त संपत्ति पर किरायेदारी का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। किरायेदार को बिना मालिक की सहमति में कोई भी तोड़फोड़ या निर्माण का कोई अधिकार नहीं हैं। ज्ञापन में आरोप लगाते हुए बताया कि 22 सितंबर को विपक्षी द्वारा पुन: निर्माण कराकर कब्जा किया जा रहा है, जो कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में है और गोदामों को तोड़कर नव निर्माण कर कमरे बनाये जा रहे हैं। इस कार्य को तत्काल रोका जाना आवश्यक है। कोविड काल में किसी भी प्रकार की अशांति न फैले व समाज आंदोलित न हो। ज्ञापन देने वालों में प्रबंधक द्वय राजेंद्र थनवारा, मोदी पंकज जैन पार्षद, जैन समाज पंचायत समिति के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डॉ. अक्षय टडैया, उपाध्यक्ष मीना इमलया, अटा मंदिर प्रबंध भगवानदास कैलगुवां, विजय जैन, विजय नेता, वर्णी कालेज समिति के अध्यक्ष अशोक दैलवारा, जिनेंद्र जैन आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed