फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Every community will get proper representation after caste census: Aseem Arun

जातिगत जनगणना के बाद हर समाज को मिलेगा उचित प्रतिनिधित्व : असीम अरुण

Wed, 25 Feb 2026 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Every community will get proper representation after caste census: Aseem Arun
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि जातिगत जनगणना पूरी होने के बाद प्रत्येक समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिलाने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं की जानकारी समाज के निचले तबके तक पहुंचाएं, ताकि पात्र लोगों को उनका लाभ मिल सके।
वह मंगलवार को भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि ललितपुर के कुछ समाजों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रकरण उनके संज्ञान में आए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में कई छोटे-छोटे सामाजिक समूह अनुसूची में सूचीबद्ध होने से वंचित रह गए हैं। उदाहरण के तौर पर नाथ समाज और बुनकर समाज का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन्हें सूचीबद्ध कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की विभिन्न छूटी जातियों को अनुसूची में शामिल कराने का प्रयास किया जाएगा। जातिगत जनगणना के उपरांत सामाजिक न्याय की व्यापक पहल की जाएगी, ताकि सूचीबद्ध वर्गों के भीतर भी जो लोग वंचित हैं, उन्हें उनके अधिकार मिल सकें। मंत्री ने कहा कि राजनीति पक्ष और विपक्ष की हो सकती है, लेकिन उसका स्वरूप सकारात्मक होना चाहिए। गांव-गांव जाकर बजट और विकास कार्यों पर चर्चा की जानी चाहिए, ताकि आमजन को विकास की सकारात्मक राजनीति से अवगत कराया जा सके। हमारा जनसंपर्क सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि समाज कल्याण मंत्री जनपद की निरंतर चिंता करते हैं। उन्होंने मंत्री से दो दिन के जिला प्रवास का आग्रह भी किया। उन्होंने बताया कि मंत्री नाथ समाज की समस्याओं को लेकर महरौनी जा रहे हैं और अनुसूची से वंचित अन्य जातियों के संबंध में भी विचार करेंगे।

इस अवसर पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, प्रदीप चौबे, हरीराम निरंजन, जगदीश सिंह लोधी, रमेश कुमार सिंह लोधी, बब्बू राजा बुंदेला, बंशीधर श्रीवास, बसंती लारिया, धर्मेंद्र कुमार पाठक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed